पति और पत्नी के बीच कितना होना चाहिए उम्र का फासला?


विवाह के समय लड़के और लड़की के बीच उम्र में कितना अंतर होना चाहिए? इसको लेकर धर्म, समाज और विज्ञान की अलग-अलग राय है। हालांकि बदलते दौर में उम्र के अंतर को कई बार नजरअंदाज भी कर दिया जाता है। लेकिन, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि पति-पत्नी के बीच उम्र का फासला भविष्य में जीवन को किसी न किसी रूप में प्रभावित करता जरूर है। 

अरेंज मैरिज यानी घर वालों की दखल से होने वाली शादियों में लड़के-लड़की के बीच उम्र के अंतर पर आमतौर पर ध्यान दिया जाता है। लेकिन लव मैरिज के मामलों में इसे पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया जाता है। कहीं, पति उम्र में काफी बड़ा है, तो कहीं पत्नी।

राम और सीता की उम्र में अंतर  

वाल्मीकि रामायण पर किए एक शोध में यह बताया गया था कि श्रीराम ने जब विवाह किया था तब उनकी उम्र 25 और माता सीता की उम्र 16 वर्ष की थी। यानी की दोनों की उम्र में 9 वर्षों का अंतर था। कुछ मान्यताओं के अनुसार ये अंतर सात साल एक महीने का भी बताया जाता है। 

श्री कृष्ण और राधा की उम्र में अंतर  

कुछ विद्वानों के अनुसार भगवान कृष्ण उम्र में श्री राधा से साढ़े 11 महीने छोटे थे। कुछ के अनुसार राधा 5 साल बड़ी थी। राधा और रुक्मणी दोनों ही कृष्ण से उम्र में बड़ी थीं।

पांच साल का अंतर होना चाहिए

एक शोध के हिसाब से पति-पत्नी के बीच 5 साल का अंतर आदर्श अंतर माना गया है। यानि पति की उम्र पत्नी से पांच साल ज्यादा होनी चाहिए। इस शोध के अनुसार जिन पति-पत्नी के बीच 5 साल का अंतर होता है, उनमें तलाक की संभावना 18 प्रतिशत रहती है। यदि अंतर 10 साल है, तो 39 प्रतिशत है और यदि उम्र में 20 साल का अंतर है तो यह की संभावना 95 प्रतिशत तक हो सकती है। 

कहा जाता है कि हम उम्र के जोड़ों में  ईगो  बहुत ज्यादा क्लैश होता है जिसके चलते लड़ाई झगड़े, एक-दूसरे के प्रति सम्मान की कमी होती है क्योंकि दोनों का अनुभव और चीजों को देखने या समझने का नजरिया लगभग एक ही स्तर का होता है। हालांकि कई बार यह बात विवाह की सफलता का कारण भी बन जाती है। इसी तरह लड़की की उम्र लड़के से ज्यादा होने पर भी कई ईगो की प्रॉब्लम आ सकती है। इसका असर आगे चल कर संबंधों पर भी नजर आ सकता है।

बायोलॉजिकल से देखा जाए तो लड़का और लड़की की मैच्योरिटी लेवल में अंतर होता है। जहां लड़कियां 12-14 साल की उम्र में ही अपनी युवावस्था में पहुंच जाती हैं, वहीं लड़कों को अपने युवावस्था में पहुंचने में 14-17 साल की लग जाते हैं। इसलिए लड़का और लड़की की उम्र में सही अंतर होना जरूरी है।

तेजस इंडिया के माध्यम से भारत की संस्कृ​ति से रूबरू कराने का प्रयास यहां किया जा रहा है। कंटेंट इंटरनेट तथा अन्य स्रोतों से जुटाए गए है। हम इनकी पूर्ण विश्वसनीयता का कोई दावा नहीं करते है। यदि किसी कंटेंट को लेकर कोई आपत्ति या सुझाव है तो tejasindiainfo@gmail.com पर मेल करें।
Share on Google Plus

About Tejas India

0 comments:

Post a Comment